खातेगांव में नकली डीएपी सप्लाई का खुलासा, किसानों में बढ़ी चिंता
15 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
खातेगांव। जिले में किसानों को नकली खाद सप्लाई करने का मामला प्रकाश में आया है। खातेगांव थाने में नर्मदेश्वर ट्रेडर्स, अजनास रोड, खातेगांव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि कंपनी ने ग्रामीण किसानों के घर-घर जाकर नकली डीएपी (डायमोनियम फॉस्फेट) खाद वितरित किया।
किसानों का कहना है कि उन्होंने खेती के लिए गुणवत्तापूर्ण खाद खरीदी थी, लेकिन प्रयोग के दौरान उन्हें शक हुआ कि खाद असली नहीं है। इससे उनकी फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है।








