देवास रसूलपुर ब्रिज के पास 4 दिन से लापता युवक की लाश मिलने से सनसनी
15 Sep 2025

देवास रसूलपुर ब्रिज के पास 4 दिन से लापता युवक की लाश मिलने से सनसनी
देवास | रसूलपुर ब्रिज के पास चार दिन से लापता युवक रोहित (पिता: सतीश चौधरी, निवासी केलोद) की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने शव देख कर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक के लापता होने और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। स्थानीय निवासी और परिवार इस हादसे से सदमे में हैं। पुलिस ने कहा कि किसी भी तरह के अफवाह या अटकलों से बचा जाए और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।
Advertisement
Advertisement