श्री दाऊजी मेले मे पंजाबी संगीत का आयोजन हुआ
15 Sep 2025

श्री दाऊजी मेले मे पंजाबी संगीत का आयोजन हुआ
मेला श्री दाऊजी महाराज मैं रविवार की मध्य रात्रि को पंजाबी दरबार कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मेहनत करनी पड़ी पंजाबी गायक रोहित सरधना व लव कुलार व एँडी जाट अमन जाजी व रुवा खान ने अपने गीत प्रस्तुत किए हुए गायन के साथ नृत्य भी किया इससे उत्साहित होकर दर्शक झूमने लगे पंजाबी दरबार कार्यक्रम का उदघाटन लोकप्रिय माननीय सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि जी के द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर मा. जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय , मा.विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर,जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह पीलू , श्रीमती पूनम पांडे , मूलचंद वार्ष्णेय , कार्यक्रम संयोजक अंकित गौड़, विकास शर्मा फोकस अल्ट्रासाउंड वाले, संगीत सम्मेलन संयोजक सौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा, दीपक वार्ष्णेय कृष्ण कुमार वार्ष्णेय अन्य टीम के द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ