पानीगाँव में बारेला समाज की महा बैठक, देवास–सीहोर से उमड़ा जनसैलाब
15 Sep 2025

पानीगाँव में बारेला समाज की महा बैठक, देवास–सीहोर से उमड़ा जनसैलाब
देवास-कन्नौद | पानीगाँव में बारेला समाज की महा बैठक में इस बार अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। देवास और सीहोर जिले का बारेला समाज पहली बार राजनीति से ऊपर उठकर एक ही मंच पर एकत्र हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में वक्ताओं की कमी का आभास हुआ, लेकिन जैसे-जैसे बैठक आगे बढ़ी, माहौल इतना सक्रिय हो गया कि समय कम पड़ने लगा। बैठक के प्रमुख बिंदु: दहेज प्रथा: दहेज को समाज के लिए अभिशाप बताया गया। दारू: शराब को शिक्षा और समाज की सबसे बड़ी दुश्मन करार दिया गया। DJ और शादियाँ: शादी समारोह दिन में आयोजित करने और DJ पर रात में पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की गई। शिक्षा: कम उम्र में शादियाँ और जागरूकता की कमी को शिक्षा में पिछड़ने का कारण माना गया। रोजगार: युवाओं के आत्मनिर्भर भविष्य के लिए रोजगार को प्राथमिकता देने का आह्वान।
Advertisement
Advertisement