रिछी में 19 सितंबर को होगा शंकर शाह–रघुनाथ शाह बलिदान दिवस कार्यक्रम एवं मूर्ति अनावरण स्थल का भूमि पूजन
15 Sep 2025

रिछी में 19 सितंबर को होगा शंकर शाह–रघुनाथ शाह बलिदान दिवस कार्यक्रम एवं मूर्ति अनावरण स्थल का भूमि पूजन
रिछी | आदिवासी जनजागृति विकास संगठन एवं समस्त ग्रामवासी रिछी के तत्वावधान में राजा शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह जी के 168वें बलिदान दिवस के आयोजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों ने बैठक कर रूपरेखा तैयार की तथा मूर्ति अनावरण हेतु स्थल का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम 19 सितंबर 2025 को आयोजित होगा, जिसमें मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपत्तियां उइके एवं क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे। इस अवसर पर मूर्ति अनावरण स्थल का भूमिपूजन भी किया जाएगा।
Advertisement
Advertisement