हिन्दी दिवस पर आयोजित हुई सस्वर कविता वाचन प्रतियोगिता
14 Sep 2025

हिन्दी दिवस पर आयोजित हुई सस्वर कविता वाचन प्रतियोगिता
बडौद। शासकीय नवीन हाईस्कूल बापचा बड़ौद में हिन्दी दिवस मनाया गया। कक्षा 9 और 10 के बच्चों की सस्वर कविता वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई । बहिनों रानू सेन, राधिका , अर्पिता, भारत कुंवर, वर्षा राठौर तथा भैया गोपाल व प्रवीण ने बड़े ही भाव के साथ अपनी पाठ्य पुस्तक में से कविताओं , कुंडलियों, चौपाइयों का सस्वर वाचन किया जिसका सभी छात्र छात्राओं ने बहुत आनंद लिया । बहिनों रक्षा कुंवर और निशा कुंवर ने हिन्दी दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए । संस्था प्राचार्य डॉ दशरथ कुमार गवली ,शिक्षकगणों विष्णु परिहार, रणजीत पहाड़िया , कालूराम दांगी सहित संपूर्ण स्टॉफ और बच्चों द्वारा हिन्दी के विषय शिक्षक सुनील कुमार जोशी को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं और अन्य विषयों का सहयोग भाषागत करने हेतु धन्यवाद देकर अभिनंदन किया गया। प्रभारी प्राचार्य कैलाश भावसार ने हिन्दी दिवस का महत्व बताते हुए माखनलाल चतुर्वेदी जी की कविता पुष्प की अभिलाषा का सस्वर सामूहिक गायन करवाया जिसे बच्चों में भाव विभोर होकर गाया। कार्यक्रम का संचालन तृप्ति श्रृंगी और दशरथ सिंह परिहार ने किया।