सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि. बड़ौद में प्रांत स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता प्रारंभ
14 Sep 2025

सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.वि. बड़ौद में प्रांत स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता प्रारंभ
बड़ौद। स्थानीय सरस्वती विद्या मन्दिर (उ.मा.वि.) बड़ौद में सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा प्रांत की योजनानुसार तीन दिवसीय प्रांत स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता प्रारंभ। प्रांत स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा प्रांत के शाजापुर , खण्डवा , खरगोन , इन्दौर , धार , मंदसौर , उज्जैन विभाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों से 400 से अधिक भैंया/बहिन एवं संरक्षक आचार्यं/दीदी ने सहभागिता की। प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथि सत्यनारायण लववंशी (प्रांत संयोजक खेल समारोह) , सुरेन्द्र जोशी (विभाग समन्वयक , विभाग शाजापुर) , विजयकुमार जैन संस्था अध्यक्ष , निशांत शर्मां पत्रकार बंधु , अभिभावक मनोजकुमार जैन , संजय भावसार एवं महाप्रबंधक नारायणसिंह मल्डावदिया संस्था प्राचार्य द्वारा कबड्डी के मैदान का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान द्वारा नियुक्त निर्णांयक , संरक्षक आचार्य/दीदी एवं भैंया/बहिन उपस्थित रहें।
Advertisement
Advertisement