डही स्वास्थ्य केंद्र का जयस पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण, अनियमितताओं पर जताई नाराज़गी
13 Sep 2025
रिपोर्टर--सुनिल निगवाल
डही (धार)। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवि राज बघेल ने शनिवार को जयस युवाओं के साथ डही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। इस दौरान अस्पताल में कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं।
भ्रमण के दौरान बीएमओ डॉ. विजय अहिरवार और मेडिकल ऑफिसर डॉ. चितरंजन बघेल ने अस्पताल का निरीक्षण कराया। वहीं, जयस पदाधिकारियों ने मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी और हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
निरीक्षण में अस्पताल में लाइट की पर्याप्त व्यवस्था न होना, स्टाफ नर्सों की कमी और अस्पताल तक मुख्य मार्ग न होने से मरीजों को आने-जाने में हो रही दिक्कतें सामने आईं।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवि राज बघेल ने जिला प्रशासन और धार के सीएचएमओ से मांग की कि इन समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर जल्द से जल्द समाधान कराया जाए ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष रमेश मंडलोई, जिला सचिव राकेश सोलंकी, आयुष बामनिया, रंजीत बामनिया, हरिओम डोडवा, महेश मुजाल्दा, प्रदीप कनेश, ऋतिक सोनू सस्तीया, लोकेश सस्तीया सहित बड़ी संख्या में जयस युवा मौजूद रहे।








