खातेगांव पेट्रोल में पानी निकलने से हंगामा,फूड अधिकारी ने नोजल कराया बंद
13 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
खातेगांव। कन्नौद रोड स्थित बाकलीवाल (पठ्ठा जी) पेट्रोल पंप पर शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पेट्रोल में पानी निकलने की शिकायत सामने आई। पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोगों ने वाहनों के इंजन में खराबी और पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।
शिकायत की जानकारी मिलते ही पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं का जमावड़ा लग गया। मौके पर पहुंचे फूड अधिकारी ने तत्काल जांच करते हुए संबंधित नोजल को बंद कर दिया और नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा गया और उन्होंने जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।








