झोपड़ी में चल रहा धाराजी गाँव का स्कूल, बच्चों की जान पर बन आई
13 Sep 2025

झोपड़ी में चल रहा धाराजी गाँव का स्कूल, बच्चों की जान पर बन आई
देवास | बागली तहसील के धारा जी गाँव का शासकीय स्कूल इन दिनों झोपड़ी में संचालित हो रहा है। चारों ओर घास-फूस फैला हुआ है और खुले माहौल में पढ़ाई कर रहे मासूम बच्चों पर हर समय कीड़े-मकोड़ों और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई हादसा होता है तो शासन-प्रशासन जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेगा और दोष शिक्षकों, खासकर अतिथि शिक्षकों पर मढ़ दिया जाएगा।
Advertisement
Advertisement