इंदिरा सागर डेम विवाद: मछली ठेकेदार पर केवट समाज ने लगाया मारपीट का आरोप, थाने का घेराव
13 Sep 2025

इंदिरा सागर डेम विवाद: मछली ठेकेदार पर केवट समाज ने लगाया मारपीट का आरोप, थाने का घेराव
खातेगांव। इंदिरा सागर डेम में मछली ठेका को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। केवट समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि मछली ठेकेदार ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद आक्रोशित समाजजन बड़ी संख्या में थाना खातेगांव पहुंचे और पुलिस थाने का घेराव कर दिया। समाज के लोगों का कहना है कि ठेकेदार आए दिन दबंगई करता है और मछली पकड़ने से रोकता है। बीते दिनों हुई झड़प में कई लोगों को चोटें भी आईं। घटनाक्रम के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। ???? पुलिस प्रशासन अब इस मामले में ठेकेदार और समाजजन दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
Advertisement
Advertisement