सेवा पखवाड़ा कार्यशाला में बनी कार्ययोजना, 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
13 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
हरणगाँव/कन्नौद/खातेगाँव। विधानसभा क्षेत्र के हरणगाँव, कन्नौद एवं खातेगाँव मंडल में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलने वाला यह अभियान सेवा और समर्पण का प्रतीक बनेगा।








