निरंतर खबर के बाद खातेगांव में माइनिंग विभाग की कार्रवाई
13 Sep 2025

निरंतर खबर के बाद खातेगांव में माइनिंग विभाग की कार्रवाई
खातेगांव। लगातार प्रकाशित हो रही खबरों के बाद खातेगांव थाना क्षेत्र में अवैध बालू और रेत परिवहन के खिलाफ माइनिंग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे बालू-रेत के कई वाहनों को जब्त किया। सूत्रों के अनुसार, विभाग की टीम ने खातेगांव और आसपास के गांवों में विशेष निगरानी अभियान चलाया। अवैध उत्खनन और परिवहन के दोषियों पर जुर्माने की कार्रवाई के साथ-साथ मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत दर्ज किया गया है।
Advertisement
Advertisement