14सितम्बर को पंजाबी दरबार कार्यक्रम को लेकर संयोजक अंकित गौड़ एवं उनकी टीम ने मित्रा दी चाप पर रेस्टोरेंट पर प्रेस वार्ता की
13 Sep 2025
Reporter-- Vishnu Kumar
बृज प्रांतीय 114 वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में 14 सितंबर को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर विशाल पंजाबी दरबार का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर पंजाबी तड़के के साथ लोक और आधुनिक कला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम को लेकर संयोजक अंकित गौड़ एवं उनकी टीम ने मित्रा दी चाप पर रेस्टोरेंट पर प्रेस वार्ता की। वार्ता में अंकित गौड़ ने बताया कि पंजाबी दरबार में दर्शकों के मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इनमें रोहित सरधाना ( यूपी से प्रधान व कबूतर मारे गुलेल से फेम), रूबा खान (चंबल के डाकू, गिरकाना फेम), पंजाबी सिंगर लव कुलार (फुलकारी एवं सुर्खी दा दाग, अनन्या सिंघानिया व पंजाब का मशहूर गिद्दा ग्रुप एवं लोकप्रिय कलाकार एंडी जाट मुख्य आकर्षण रहेंगे। इनकी प्रस्तुतियां दर्शकों को देर रात तक बांधे रखेंगी।
पंजाबी दरबार का उद्घाटन समारोह सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, हाथरस सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि एवं सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा किया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम संयोजक पूर्व भाजपा विस्तारक अंकित गौड़, संयोजक दीपक वार्ष्णेय, सह-संयोजक मोहित वार्ष्णेय, स्वागताध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय, मार्गदर्शक देवा पहलवान, रजत अग्रवाल, कपिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








