19 सितंबर को ग्राम रिछी में आयोजित राजा शंकर शाह व कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित
12 Sep 2025

19 सितंबर को ग्राम रिछी में आयोजित राजा शंकर शाह व कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित
देवास-खातेगाँव। आदिवासी गोंड समाज के सामाजिक वरिष्ठजनों ने भोपाल में लोक स्वास्थ्य यंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री माननीय श्रीमती संपत्तिया उइके जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर आगामी 19 सितंबर को ग्राम रिछी में आयोजित राजा शंकर शाह व कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। समाज के वरिष्ठजनों ने मंत्री श्रीमती उइके जी को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया,जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।