सोयाबीन फसल नुकसान और शराबबंदी की मांग पर निवारदी गांव ने उठाई आवाज़
12 Sep 2025

सोयाबीन फसल नुकसान और शराबबंदी की मांग पर निवारदी गांव ने उठाई आवाज़
खातेगाँव -हरणगांव। आदिवासी बहुल गांव निवारदी के ग्रामीण गुरुवार को तहसील टप्पा कार्यालय पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार कमलराय सुनहरे को तीन ज्ञापन सौंपे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार खिवनी अभयारण्य के विस्तार के तहत पर्यटन विभाग को जमीन आवंटित कर रही है, जिससे पूरे गांव के विस्थापन की योजना बनाई जा रही है। उनका कहना है कि यदि यह निर्णय लागू होता है तो गांव के सैकड़ों लोग बेघर हो जाएंगे और उनकी आजीविका के साधन भी छिन जाएंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से पारंपरिक अधिकारों और अस्तित्व की रक्षा की मांग की।