खातेगाँव : बीट क्र. पुरोनि में अवैध लकड़ी कटाई का मामला उजागर
10 Sep 2025

खातेगाँव : बीट क्र. पुरोनि में अवैध लकड़ी कटाई का मामला उजागर
देवास-खातेगाँव क्षेत्र के बीट पुरोनि में अवैध लकड़ी कटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीट प्रभारी (नाकेदार) अनिल शर्मा की जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में सागौन व अन्य कीमती पेड़ों का बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि— बीट क्र. 298 में सागौन की भारी क्षति दर्ज़ की गई है। कम्पार्टमेंट क्र. 299 में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। कम्पार्टमेंट क्र. 300 में भी अवैध कटाई जारी है।