देवास पुलिस की बड़ी कार्यवाही - जुआ खेलते 19 आरोपी गिरफ्तार मौके से ₹2.12 लाख नकद, कार, बाइक और मोबाइल जब्त
10 Sep 2025

देवास पुलिस की बड़ी कार्यवाही - जुआ खेलते 19 आरोपी गिरफ्तार मौके से ₹2.12 लाख नकद, कार, बाइक और मोबाइल जब्त
देवास। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए माता टेकरी रोड स्थित कृष्णा कोल्ड ड्रिंक के पीछे चल रहे जुआ अड्डे पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹2 लाख 12 हजार नकद, दो चारपहिया वाहन, चार बाइक और 16 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि जुआ अड्डे की सूचना लंबे समय से मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।