देवास : अमलतास नर्सिंग कॉलेज के छात्रों का विरोध, 2 साल बाद भी नहीं मिली स्कॉलरशिप
10 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास। अमलतास हॉस्पिटल परिसर स्थित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के थर्ड ईयर छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि उन्हें प्रवेश लिए दो साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अब तक यूनिवर्सिटी निर्धारित नहीं हुई है। बिना मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के ही लगातार दो साल से परीक्षा दिलवाई जा रही है।
छात्रों ने बताया कि वर्ष 2022-23 में प्रवेश लेने के बाद से उन्हें स्कॉलरशिप नहीं मिली। साथ ही प्रबंधन अलग-अलग छात्रों से अलग-अलग फीस वसूल रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा फर्जी डिग्री देने की तैयारी की जा रही है, जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है।
मामला वर्तमान में भोपाल में अटका हुआ है। छात्रों ने उच्च शिक्षा विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द यूनिवर्सिटी की मान्यता तय कर उनके भविष्य को सुरक्षित किया जाए








