अन्तर विभागीय समन्वयक बैठक सम्पन्न।
10 Sep 2025

अन्तर विभागीय समन्वयक बैठक सम्पन्न।
बडौद। आज दिनांक 10.09.2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बडौद में अन्तर विभागीय समन्वयक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एनीमिया मुक्त भारत अभियान एचआईवी, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, नेशनल-डी वर्मिंग-डे पर विभाग के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यक्रमों/अभियानों की जानकारी दी गई। बैठक में बडौद के तहसीलदार श्री बी.एस. चैहान, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ विवेक पुलैया, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, जिला स्तर से एड्स नियंत्रण कार्यक्रम आई.सी.टी.सी. अधिकारी पाटीदार जी उपस्थित रहे। उक्त बैठक में ब्लाॅक स्तर से खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक विजय नागर, खण्ड विस्तार प्रशिक्षक रामलाल सिसोदिया, खण्ड लेखा प्रबंधक अमितचन्द्रा, मलेरिया निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा, खण्ड कम्युनिटी मोबीलाईजर दिप्ती जाट, सीएचओ मेंटर कमल सिंह, एएनएम रीना झाला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बडौद का समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा । उक्त जानकारी संस्था में पदस्थ डाटा एन्ट्री आपरेटर अशोक राठौर द्वारा दी गई।