खातेगांव के खिलाड़ियों की बड़ी उपलब्धि
10 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
खातेगांव। क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण है। विगत 9 सितंबर को उज्जैन के अवंतिका कुश्ती सेंटर में आयोजित संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में देवास जिले की बालिका एवं बालक वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, आगर मालवा और शाजापुर सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के बीच खातेगांव सहित देवास जिले के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाते हुए कुल 15 स्वर्ण पदक (Gold Medal) हासिल किए।
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी अब आने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।








