देवास सड़क हादसा : एक छात्र की मौत, भाई गंभीर घायल
10 Sep 2025

देवास सड़क हादसा : एक छात्र की मौत, भाई गंभीर घायल
देवास। शहर के सिया क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सरस्वती स्कूल के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कुणाल प्रजापति और उसका भाई पंकज प्रजापति बाइक से स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कुणाल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पंकज गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
Advertisement