श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद में हुआ शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन।
09 Sep 2025

श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद में हुआ शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन।
श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद में श्री राजेंद्र जैन पूर्व संस्था अध्यक्ष महोदय के मुख्य आतिथ्य तथा संतोष जैन संस्था प्रबंधक महोदय, श्याम विश्वकर्मा शा. उच्च माध्यमिक शिक्षक- पूर्व प्राचार्य विद्यालय , एवं श्री एस.एस. राजपूत विद्यालय प्राचार्य के विशेष आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता, भगवान महावीर स्वामी व देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इसके पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं व समस्त स्टाफ का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर भैया/बहिनों ने भी गीत,भाषण व नृत्य के द्वारा शिक्षकों के प्रति अपने श्रद्धा भरे भाव व्यक्त किये । मुख्य अतिथि राजेन्द्र जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक ही भैया/बहिनों के सर्वांगीण विकास को करते हैं इसलिए उनका सम्मान आवश्यक है। विशेष अतिथि संतोष जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक बालकों को शिक्षित कर राष्ट्र का निर्माण करते हैं अतः छात्रों को हमेशा शिक्षकों के प्रति आदर और सम्मान का भाव रखना चाहिए । कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम व्यास द्वारा किया गया ।