मा0 जिपं अध्यक्ष, विधायक औराई व डीएम ने नव चयनित कनिष्ठ लिपिक को दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं, नियुक्ति पत्र पाकर कनिष्ठ लिपिकों के चेहरे पर खीली मुस्कान
09 Sep 2025

मा0 जिपं अध्यक्ष, विधायक औराई व डीएम ने नव चयनित कनिष्ठ लिपिक को दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं, नियुक्ति पत्र पाकर कनिष्ठ लिपिकों के चेहरे पर खीली मुस्कान
मा0 जिपं अध्यक्ष, विधायक औराई, विधायक ज्ञानपुर व डीएम, पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में 11 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की नव चयनित कनिष्ठ लिपिक को नियुक्ति पत्र किया वितरण मा0 जिपं अध्यक्ष, विधायक औराई व डीएम ने नव चयनित कनिष्ठ लिपिक को दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं, नियुक्ति पत्र पाकर कनिष्ठ लिपिकों के चेहरे पर खीली मुस्कान भदोही 08 सितंबर 2025ः-उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1112 कनिष्ठ सहायक एवं 22 एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया, इसी क्रम में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, मा0 विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, मा0 विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल की तहसील ज्ञानपुर के सभागार में गरिमामय उपस्थिति में जनपद भदोही में 11 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की नव चयनित कनिष्ठ लिपिक को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया, एवं माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का लाइव प्रसारण देखा गया। मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के बीच आप लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया, आप लोग सौभाग्यशाली है। आप लोगों का यह सर्वणीय अवसर है। जहॉ भी कार्य करें पूरे मनोयोग से करें। मा0 विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे ने कहा कि जो भी होनकार अभ्यर्थी जिले में चयनित हुए है, उन अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मन लगाकर कार्य करें, आमजन मानस की सेवा करें, और सबकी हित की रक्षा करें। मा0 विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी अपने कर्तव्यों का पालन करेंगें। स्वास्थ्य विभाग आमजनमानस से जुड़ा हुआ विभाग है। उनकी समस्याओं का समाधान तत्परता से करेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के जनपद भदोही में 11 नवचयनित अभ्यर्थियों में अभिषेक सिंह, आलोक कुमार यादव, अतुल कुमार, बनवारी लाल दुबे, जय प्रकाश, मिथलेश कुमार सिंह, पवन कुमार पांडे, प्रदीप कुमार बिंद, रामपति पाल, सुमित राजपूत, विभव पाल को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में नवचयनित कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियाँ संस्थान की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, कहा कि नई प्रतिभाओं के जुड़ने से संस्था को नई ऊर्जा और दृष्टिकोण प्राप्त होगा। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधियों ने भी नव चयनित कनिष्ठ सहायकों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी भाव से सेवा दें। जिससे कि जनपद का विकास हो सके।