भदोही विधायक जाहिद बेग ने जंतर मंतर पर कालीन उद्यमियों के लिए मांगा राहत पैकेज
09 Sep 2025
रिपोर्टर--मुकेश कुमार यादव
भदोही विधायक जाहिद बेग ने जंतर मंतर पर कालीन उद्यमियों के लिए मांगा राहत पैकेज
भदोही। भारतीय कालीन निर्यातकों पर अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ से संकट गहराने पर भदोही विधायक जाहिद बेग ने नई दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से 30 प्रतिशत राहत पैकेज की मांग करते हुए 29 सितंबर तक घोषणा न होने पर पुनः आंदोलन का अल्टीमेटम दिया। धरने में संतोश यादव, अलीशेर खां, अयूब अंसारी, कल्लन यादव और प्रदीप दूबे भी शामिल रहे।








