हंडिया बैराज परियोजना : विकास की नई राह
09 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास।
देवास–हरदा की सीमा पर ग्राम भमौरी में नर्मदा नदी पर ₹1294 करोड़ की लागत से हंडिया बैराज (बाबा सिद्धनाथ परियोजना) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह नर्मदा पर बनने वाला पहला बैराज होगा।
परियोजना से खातेगांव क्षेत्र के 72 गाँवों की 35,000 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही 25 मेगावाट जल विद्युत उत्पादन भी किया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार इस बैराज से किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई की आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे फसल उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।








