खुलेआम दौड़ रहे अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर, माइनिंग विभाग की लापरवाही उजागर
09 Sep 2025

खुलेआम दौड़ रहे अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर, माइनिंग विभाग की लापरवाही उजागर
देवास। जिले के खातेगांव एवं नेवावर थाना क्षेत्र में अवैध बालू रेत परिवहन अब खुलेआम हो रहा है। स्थिति यह है कि बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिन पर दुर्घटना होने की स्थिति में पहचान कर पाना भी असंभव हो जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि माइनिंग विभाग की लापरवाही और अधिकारियों की ढिलाई के कारण खातेगांव एवं नेवावर क्षेत्र अवैध रेत परिवहन का गढ़ बन गया है। सीएम हेल्पलाइन पर कई शिकायतें दर्ज कराई गईं, लगातार समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हो रही हैं, बावजूद इसके विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नज़र नहीं आती।
Advertisement
Advertisement