कुसमुंडा में भू-विस्थापितों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने तालाबंदी
09 Sep 2025
Reporter-- Ravishankar
कोरबा - कुसमुण्डा क्षेत्र में भूमि विस्थापित महिलाओं ने एक बार फिर रोजगार की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 8 सितम्बर सोमवार सुबह से ही महिलाओं ने एसईसीएल कुसमुण्डा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी और गेट के सामने खट लगाकर हड़िया-बर्तन रख दिए। इस अनोखे अंदाज़ में आंदोलन करते हुए उन्होंने अपनी मांगों को बुलंद किया। किसानों का आरोप है कि एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के अधिकारी बार-बार झूठा आश्वासन देकर उन्हें गुमराह करते रहे। रोजगार की जानकारी लेने जब वे कार्यालय जाते हैं, तो न तो कोई सूचना दी जाती है और न ही आरटीआई (RTI) के तहत जवाब मिलता है। उल्टा उन्हें डांट-फटकार कर बाहर निकाल दिया जाता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि हड़ताल के दौरान कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी जिम्मेदारी निम्न अधिकारियों की होगी- बिरेन्द्र कुमार (स्टाफ अधिकारी), प्रमोद कुमार सिंह (प्रबंधक, एचआर), भूपेन्द्र कौशिक (प्रबंधक, खनन), कपिल चौहान (अधिकारी, कुसमुण्डा क्षेत्र) साथ ही, मुख्य महाप्रबंधक सचिन ताना जी पाटिल को भी आंदोलन के दौरान की सम स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।








