आगर-मालवा जिले को मिली पहली महिला कलेक्टर
09 Sep 2025
Reporter-- Ram chandra
आगर-मालवा। प्रदेश शासन द्वारा जारी आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश के बाद आगर-मालवा जिले को पहली बार महिला कलेक्टर मिलने जा रही हैं। वर्तमान कलेक्टर राघवेंद्र सिंह (2013 बैच) का स्थानांतरण जबलपुर जिले में कर दिया गया है। उनकी जगह प्रीति यादव (2014 बैच) को आगर-मालवा का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
प्रीति यादव वर्तमान में जबलपुर नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ थीं। अब वे आगर-मालवा जिले की पहली महिला कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभालेंगी।
वहीं, आगर से स्थानांतरित कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को जबलपुर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले के विकास कार्यों में नए आयाम देने वाला कदम माना जा रहा है।








