खातेगांव में टोल प्लाजा पर बवाल,कांग्रेस ने विधायक आशीष शर्मा को बताया झूठा
08 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास -खातेगाँव | बरबईखेड़ा टोल प्लाजा पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नाराज़गी जताई। एनएच-47 पर बरवाई खेड़ा टोल प्लाजा शुरू होने से खातेगांव में हंगामा! अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन शुरू किया। विधायक आशीष शर्मा के स्थानीय लोगों को टोल छूट के वादे के बावजूद वसूली हुई।








