जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बागली विधायक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
07 Sep 2025

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बागली विधायक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
देवास। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के नाम एक ज्ञापन एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि बागली विधायक मुरली भंवरा पर एफआईआर दर्ज की जाए। दरअसल, विगत दिनों विधायक मुरली भंवरा ने अपने जन्मदिन पर तलवार लहराई थी जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इसी प्रकार 2 सितंबर को कांग्रेस नेता द्वारा तलवार से केक काटने की घटना पर सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। कांग्रेस का कहना है कि जब सत्ताधारी दल के विधायक वही कार्य करते हैं तो उन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। देवास। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के नाम एक ज्ञापन एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि बागली विधायक मुरली भंवरा पर एफआईआर दर्ज की जाए। दरअसल, विगत दिनों विधायक मुरली भंवरा ने अपने जन्मदिन पर तलवार लहराई थी जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इसी प्रकार 2 सितंबर को कांग्रेस नेता द्वारा तलवार से केक काटने की घटना पर सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। कांग्रेस का कहना है कि जब सत्ताधारी दल के विधायक वही कार्य करते हैं तो उन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए, चाहे आम नागरिक हो या फिर विधायक। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है और भाजपा नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं करती, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर तुरंत मुकदमे दर्ज कर लिए जाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द विधायक मुरली भंवरा पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो कांग्रेसजन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस और जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान कांग्रेस नेता विक्रम मुकाती, सुधीर शर्मा, जितेंद्र सिंह मंटू, एजाज शेख, अनिल गोस्वामी, इम्तियाज शेख भल्लू, दिलीप परमार, राजा पडियार, हारीश गजधार, रईस कामदार, हाफिज घोसी, हर्ष प्रताप सिंह गौड़, मुकुल सिंह बेस, आरिफ मेव, अजय रघुवंशी, नीरज नागर, नरेंद्र सिंह पवार, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, यशवंत कुशवाहा सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।