देवास के कांग्रेस नेता पर मामला दर्ज,बीजेपी विधायक पर चुप्पी क्यों ?
06 Sep 2025

देवास के कांग्रेस नेता पर मामला दर्ज,बीजेपी विधायक पर चुप्पी क्यों ?
देवास | बागली से बीजेपी विधायक मुरली भंवरा का तलवार उठाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि विधायक का जन्मदिन था. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भव्य आयोजन किया था. विधायक को उपहार में समर्थकों ने उपहार स्वरूप लोहे की तलवार दी. जिसके बाद विधायक ने समर्थकों के सामने ही तलवार को उठाया. बता दे कि कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के जन्मदिन पर तलवार से केक काटने की मामले में प्रवेश अग्रवाल समेत 5 लोगों पर प्रकरण दर्ज हो चुका है. लेकिन विधायक का फोटो वायरल होने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई
Advertisement
Advertisement