दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का बड़ा हादसा – सवाईमाधोपुर
06 Sep 2025
Reporter --Gaurav Sharma
एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू ट्रक ने 4 लोगों को रौंद दिया।हादसा सवाईमाधोपुर जिले के मित्रपुरा थाना क्षेत्र में हुआ।घटना स्थल – मोरेल नदी की पुलिया, जहां लोग पैदल गुजर रहे थे।टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को दौसा के लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक हादसे के बाद फरार हो गया।फरार चालक की तलाश में टीमों को लगा दिया गया है।इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।








