रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का प्रस्थान।
06 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
खातेगांव। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खातेगांव विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक दल रामेश्वरम तीर्थ यात्रा हेतु रवाना हुआ। इस यात्रा में श्री अजप सिंह कर्मा, श्री रमेश जी प्रजापत, श्री किशोर सिंह जी एवं श्री नर्मदाप्रसाद जी शामिल हुए। खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने सभी यात्रियों को मंगलमय, सुखद एवं आध्यात्मिक अनुभवों से परिपूर्ण यात्रा की शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि “ईश्वर से प्रार्थना है कि यह तीर्थ यात्रा आपके जीवन में पुण्य, शांति और आस्था की नई ऊर्जा का संचार करे।”
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत वृद्धजन एवं श्रद्धालु तीर्थ स्थलों की यात्रा कर रहे हैं, जिससे उन्हें न केवल धार्मिक अनुभव प्राप्त हो रहे हैं, बल्कि आस्था और संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी मिल रहा है।








