सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर बड़ौद शिक्षक दिवस के अवसर पर आचार्य सम्मान समारोह सम्पन्न
05 Sep 2025

सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर बड़ौद शिक्षक दिवस के अवसर पर
 आचार्य सम्मान समारोह सम्पन्न
बडौद। सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर बडौद शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलीत कर किया गया। कार्यक्रम कें मुख्य अतिथि भगवतस्वरुप श्रीवास्तव , विशेष अतिथि भगतराम कुमावत , नारायणसिंह मल्डावदिया एवं अध्यक्षता विजयकुमार जैन ने की । अतिथि परिचय मुकेश राव धुले ने कराया। अतिथि स्वागत कार्यालय प्रमुख शांतिलाल जैन एवं आचार्य ईश्वर शर्मां ने किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला एवं बताया की किस प्रकार डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक शिक्षक से देश के प्रथम नागरीक राष्ट्रपति के रुप में सम्मानित हुए। डॉ. राधाकृष्णन का जीवन एक प्रेरणा है जो हर शिक्षक को अपने जीवन में उतारना होगा। इस अवसर पर विशेष अतिथि भगतरामकुमावत को शाल एवं श्रीफल से उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। पश्चात् हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया जिसमें आचार्य परिवार एवं समस्त स्टॉफ को गणवेश से सम्मानित किया गया। पश्चात् गणेश जी की आरती कर प्रसाद वितरण की गईं। इस अवसर पर समस्त आचार्य परिवार एवं भैंया/बहिन उपस्थित रहें।