लगातार बारिश के कारण दादर तालाब का मेड़ टूटा,हादसे में बाइक सवार घायल,
05 Sep 2025
Reporter-- Ravishankar
कोरबा जिले के नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 34 दादर खुर्द स्थित पुराने तालाब का मेड़ गुरुवार की देर रात अचानक टूट गया। इस घटना से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। टूटे हुए मेड़ से होकर निकलना अब लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। घटना के दौरान तालाब किनारे से गुजर रही एक चारपहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरी। वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल रेस्क्यू कर घायल को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। चिकित्सकों ने बताया कि घायल की स्थिति फिलहाल नाजुक है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तालाब के मेड़ की हालत लंबे समय से जर्जर थी। कई बार इसकी शिकायत नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोग जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है । लोगों की मांग
क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जाए और जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक दुसरा वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराया जाए।








