शिक्षक दिवस कार्यक्रम 5 सितम्बर 2025
05 Sep 2025

शिक्षक दिवस कार्यक्रम 5 सितम्बर 2025
बडौद। शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरूकुल एकेडमी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ौद में मुख्य अतिथि के रूप में रामनारायण देवड़ा समाजसेवी एवं वर्तमान में जन अभियान परिषद के सदस्य है। विशेष अतिथि के रूप में सुन्दर जैन जो वर्तमान मे वार्ड क्रंमाक 13 के पार्षद हैं, तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष नूर मोहम्मद (पप्पु सेठ) जो वर्तमान में वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के दोनो संचालक रमेशचन्द राठौर और मुकेश कुमार जोगचन्द उपस्थित रहे । अतिथियों द्वारा विद्यालय के सभी आचार्य / दीदियों को सम्मानित किया गया तथा अतिथियों द्वारा गरू कि महिमा का बखान किया गया । इस कार्यक्रम का संचालन बहिन सुरय्या मुल्तानी के द्वारा किया गया। अतिथि का परिचय बहिन निकिता चौहान द्वारा किया गया तथा अतिथियों का स्वागत भैय्या विशाल, महेशपाल, शिवम द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में आभार व्यक्त विद्यालय के प्राचार्य हेमन्त राव जाधव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम कि सुचना कार्यलय प्रमुख रानी मुल्तानी द्वारा दी गई ।