एस.ई.सी.एल के बंद क्वार्टर मे पकड़े गए 2 कपल: ताला तोड़कर क्वार्टर में घुसे थे ।
04 Sep 2025
Reporter-- Ravishankar
कोरबा जिले के दीपका क्षेत्र स्थित शक्ति नगर कॉलोनी के एक बंद पड़े क्वार्टर में दो कपल पकड़े गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची सुरक्षा टीम ने दोनों युवकों और युवतियों को क्वार्टर से बाहर निकाला। इस दौरान पूछताछ में अजीबोगरीब जवाब सामने आए। एक युवती ने खुद को पकड़े गए युवक की गर्लफ्रेंड बताया, जबकि दूसरी युवती ने दावा किया कि वह युवक की बहन है। लेकिन आगे की जांच में यह बात साफ हुई कि दोनों ही युवतियां को बॉयफ्रेंड्स द्वारा ही लाया गया था । जानकारी के अनुसार दोनों युवक SECL में कर्मचारी हैं, लेकिन उन्हें कंपनी की ओर से रहने के लिए क्वार्टर उपलब्ध नहीं कराया गया था। उन्होंने कॉलोनी में बंद पड़े एक क्वार्टर का ताला तोड़कर कब्जा जमाया और अपनी गर्लफ्रेंड्स को बुला लिया। कॉलोनी के कुछ लोगों को जब क्वार्टर के भीतर गतिविधि संदिग्ध लगी, तो उन्होंने इसकी सूचना सुरक्षा टीम को दी। सुरक्षा टीम मौके पर पहुँचे और दरवाज़ा खुलवाकर देखा तो अंदर दोनों कपल मौजूद थे। मामले को गंभीर मानते हुए सुरक्षा टीम ने दोनों कर्मचारियों से सख्ती से पूछताछ की। साथ ही युवतियों को भी समझाइश दी गई। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि अब तक SECL प्रबंधन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। यदि कंपनी की ओर से आवेदन मिलता है तो पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।








