राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस कार्यक्रम को लेकर ग्राम पंचायत रिछी में बैठक हुई संपन्न
04 Sep 2025

राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस कार्यक्रम को लेकर ग्राम पंचायत रिछी में बैठक हुई संपन्न
देवास/खातेगाँव | दिनांक-04 सितंबर 2025 दिन गुरुवार को राजा शंकर शाह एवं राजा रघुनाथ शाह का 18 सितंबर 2025 को बलिदान दिवस धूमधाम से मनाए जाने के लिए ग्राम पंचायत रिछी में एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई थी और बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि इस बार राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह जी का बलिदान दिवस खातेगांव तहसील की ग्राम पंचायत रिछी में मनाया जाएगा। और अगले महीने 5 अक्टूबर रानी दुर्गावती जन्मोत्सव आ रहा उसको लेकर भी चर्चा की गई बैठक में निर्णय लिया कि रानी दुर्गावती जी का जन्मोत्सव ग्राम पंचायत नेवारदी में बड़े धूमधाम मनाया जाएगा। इस बैठक में मौजूद रहे। मोहन पटेल उईके सिया आदिवासी वरिष्ठ कार्यकर्ता,आनंद कर्पे संभाग उपाध्यक्ष गोंड समाज महासभा उज्जैन, विनोद कमरे युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गोंड समाज महासभा,बृजेश इरपाचे,अश्विन कर्पे, अर्जुन मर्सकोले,रमेश उईके शिक्षक, एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।