सुसनेर में देव झुलनी ग्यारस धूमधाम से मनाई, ग्रामीण अंचल में भी निकले बेवान
04 Sep 2025

सुसनेर में देव झुलनी ग्यारस धूमधाम से मनाई, ग्रामीण अंचल में भी निकले बेवान
सुसनेर। बुधवार को सुसनेर नगर सहित जनपद = पंचायत के ग्राम आमला छापरिया में देव झुलनी ग्यारस का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गांव-गांव में देव विमानों के बेवान निकाले गए और नगर में चल समारोह एवं आकर्षण का केंद्र रहे। सोयत खुर्द में बरसते पानी में निकले देव विमान ग्राम पंचायत सोयत खुर्द में जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के अवसर पर सभी मंदिरों से देव विमानों के बेवान निकाले गए। बरसते पानी में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं छाता लेकर बेवानों के साथ चल रहे थे। भक्तजन नृत्य-गान करते हुए आलकी की पालकी, जय कन्हैयालाल की के जयकारे लगाते रहे। खाल पर भगवान को झूला झुलाया गया, आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीणों ने गांव में सुख-समृद्धि की कामना की। ग्राम मोड़ी में भी झूले और शोभायात्रा समीपस्थ ग्राम मोड़ी में भी जलझूलनी एकादशी पर झांकियां सजाई गईं। दोपहर में मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभायात्रा हाट चौक पहुंची। जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी प्रकार सुसनेर नगर में भी जलझूलनी एकादशी पर भव्य चल समारोह निकाला गया। शोभायात्रा इतवारिया बाजार से प्रारंभ होकर मोहड़ी दरवाजा पहुंची, जहां विभिन्न मंदिरों के देव विमानों के बेवान एकत्र हुए। इस दौरान अखाड़ों द्वारा आकर्षक व्यायाम-प्रदर्शन किए गए। मोहड़ी दरवाजा पर सभी बेवान की सामूहिक आरती की गई और मश्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभलिया। पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तरह टीआई सुश्री केशर सिंह राजपूत मय पुलिस दल के साथ मोजुद रही।
Advertisement
Advertisement