बड़नगर केसुर से पिपलु मार्ग की बदहाल स्थिति पर शिवसेना UBT ने सौंपा ज्ञापन
04 Sep 2025

बड़नगर केसुर से पिपलु मार्ग की बदहाल स्थिति पर शिवसेना UBT ने सौंपा ज्ञापन
बड़नगर केसुर से पिपलु मार्ग की बदहाल स्थिति पर शिवसेना UBT ने सौंपा ज्ञापन बड़नगर। केसुर के मुख्य मार्ग लोहाना कुटी, दोतरु से पिपलु मार्ग और पिपलु क्षेत्र में हो रहे जलभराव व जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों से आमजन, विद्यार्थी एवं स्कूल बसों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर शिवसेना (UBT) ने शुक्रवार को एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान *शिवसेना युवासेना जिला प्रमुख *मोहित सिंह दखणी*, *लोहाना मंडल प्रमुख रवि कुमार सिंदल, लोहाना मंडल उपप्रमुख जीवन राव मराठा, तथा लोहाना मंडल सहसचिव भेरूसिंह दांगी* उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला प्रमुख *मोहित सिंह दखणी* ने एसडीएम महोदय को मार्ग की जर्जर स्थिति व जलभराव से हो रही समस्याओं की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि यदि शीघ्र ही सड़क मरम्मत एवं जल निकासी की ठोस व्यवस्था नहीं की गई तो हालात और बिगड़ जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की। ???? आमजन व विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिवसेना ने प्रशासन से अपील की है कि मार्ग की मरम्मत व जल निकासी का कार्य प्राथमिकता से किया जाए।