बरुआसागर में बालाजी सेवा समिति मनाएगी जलविहार उत्सव, होगा पोहा-हलुआ का प्रसाद वितरण
03 Sep 2025
रिपोर्टर-- प्रथम श्रीवास्तव
बरुआसागर झांसी | हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बालाजी सेवा समिति, बरुआसागर द्वारा जलविहार उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। समिति ने समस्त नगरवासियों को इस पावन पर्व में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।
यह कार्यक्रम 4 सितंबर, 2025 को सुबह 2 बजे से बरुआसागर के चौक बाजार में शुरू होगा। इस अवसर पर बालाजी सेवा समिति द्वारा प्रभु इच्छा तक पोहा और हलुआ का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चौक बाजार में समस्त मंदिरों के विमानों की पूजा और आरती होगी, जिसकी व्यवस्था बालाजी सेवा समिति ने की है। यह उत्सव धार्मिक आस्था और सामुदायिक सौहार्द का प्रतीक है।
समिति ने नगर के सभी निवासियों, पत्रकार बंधुओं और धर्म प्रेमियों से इस कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने का अनुरोध किया है।








