झांसी के बरुआसागर में कांग्रेस कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह
03 Sep 2025

झांसी के बरुआसागर में कांग्रेस कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह
बरुआसागर | बीते रविवार को झांसी जिले के बरुआसागर स्थित रामराजा विवाह घर में कांग्रेस कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ली। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य मौजूद रहे, जिन्होंने सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में प्रदीप जैन आदित्य ने सभी से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया, युवा कांग्रेसी गौरव जैन, टीकमगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष बृजनंदन यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार यादव और प्रदेश महासचिव प्रद्युमन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे | जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया ने हर स्थिति में संगठन की कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया | कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुजान सिंह बुंदेला ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला और देश की मौजूदा स्थिति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. महादेव बाजपेई ने सत्ताधारी दल की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने नगर पालिका द्वारा हाल ही में बढ़ाए गए गृह कर का भी विरोध किया। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जयप्रकाश बिरथरे ने किया। इस दौरान ताहिर खान, शाहरुख खान, भोले चौबे, प्रमोद यादव, रमेश यादव, विजय करोसिया, आशीष वाल्मीकि, अनिल करोसिया, मनीष अहिरवार, सचिन मौर्य, सुजीत कुमार बालू, रिषभ कुशवाहा, चंद्रपाल वर्मा, पवन वर्मा, रामदास जरवो, अशोक कुशवाहा, अर्जुन सिंह, देवेंद्र प्रजापति, और पुष्पेंद्र सेन सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।