जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र.08 से श्रीमती माया रुपेश कँवर एवं ग्राम पंचायत रंगोले के उपसरपंच श्री संजय कुमार कँवर द्वारा ज्योति महंत को दिया गया प्रोत्साहन राशि
03 Sep 2025
Reporter-- Ravishankar
कोरबा - वि.ख. पाली के प्राथमिक शाला रंगोले में विगत वर्षो से शिक्षक की कमी थी जिससे बच्चों की शिक्षा मे बुरा प्रभाव पड़ रहा था । जिसके लिए अभिभावकों द्वारा शिक्षक की मांग की जा रही थी जिससे की बच्चों को सही शिक्षा मिल सके लेकिन इस विषय पर अभी तक कोई संतुष्ट पूर्ण कार्यवाही(जवाब) नही होने के कारण जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र 08 श्रीमती माया रुपेश कँवर और ग्राम पंचायत रंगोले के उप सरपंच श्री संजय कुमार कँवर द्वारा ही अतिथि शिक्षिका के रूप में ज्योति महंत को रखा गया जिससे बच्चों की शिक्षा में किसी भी तरह की रुकावट या परेशानी न हो. और साथ हि ज्योति महंत को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया ।








