काम अधूरा, फिर भी इंदौर-बैतूल हाईवे पर टोल वसूली की तैयारी, विरोध शुरू
03 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
देवास /खातेगाँव
राष्ट्रीय राजमार्ग 59 का कार्य अपूर्ण है। और सरकार ने टोल टैक्स लगा दिया है। इसके विरोध में महिला कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष श्रीमति सुनीता सुनील जी यादव के नेतृव में खातेगाँव ब्लॉक कार्यकर्त्ता एवं वरिष्ठजनों के साथ खातेगाँव मे अनुविभागी राजस्व अधिकारी (SDM) को सौपा ज्ञापन। और पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ने भी विरोध दर्ज किया एवं भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने भी,केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर मांग की, जब तक कार्य पूर्ण ना हो तब तक टोल वसूली ना की जावे.








