उधारी विवाद में युवक के घर घुसकर मारपीट,जान से मारने की धमकी
03 Sep 2025

उधारी विवाद में युवक के घर घुसकर मारपीट,जान से मारने की धमकी
ग्राम सोमगांव में मंगलवार सुबह करीब 9-30 बजे उधारी के रुपये को लेकर बड़ा विवाद हो गया। फरियादी के अनुसार, आरोपी जयप्रकाश थोरी अपने साथियों के साथ फरियादी के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब फरियादी ने विरोध किया तो जयप्रकाश घर में घुस आया और लात-घूंसों से मारपीट कर दी। मारपीट में फरियादी के कान, गले और पैर के में चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। फरियादी का कहना है कि आरोपी ने धमकी दी ङ्क पैसे नहीं दिए तो जान से खत्म कर दूंगा। घटना की रिपोर्ट फरियादी ने थाने आकर दर्ज कराई। पुलिस ने प्रआर. 570 दुर्गेश विश्नोई की आईडी से मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है