मध्यप्रदेश के जिला उज्जैन के तहसील बडनगर के पिपलु से दोतरु मार्ग हुआ जर्जर, शिवसेना युवासेना (UBT) ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
02 Sep 2025

मध्यप्रदेश के जिला उज्जैन के तहसील बडनगर के पिपलु से दोतरु मार्ग हुआ जर्जर, शिवसेना युवासेना (UBT) ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पिपलु से दोतरु मार्ग हुआ जर्जर, शिवसेना युवासेना (UBT) ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन पिपलु से दोतरु जाने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को लेकर शिवसेना युवासेना (UBT) ने तहसीलदार महोदया को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र ही सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की। इस अवसर पर धार जिला प्रमुख मोहित सिंह दखणी, लोहाना मंडल प्रमुख रवि कुमार सिंदल तथा लोहाना मंडल उप. प्रमुख जीवन जी राव उपस्थित रहे। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।