खातेगांव: नगर के महाराष्ट्रीयन परिवारों द्वारा तीन दिवसीय श्रीमहालक्ष्मी पर्व का भव्य आयोजन
02 Sep 2025
रिपोर्टर-- रवि कुमरे
खातेगांव। नगर के महाराष्ट्रीयन परिवारों द्वारा परंपरागत रूप से तीन दिवसीय श्रीमहालक्ष्मी पर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ज्येष्ठा एवं कनिष्ठा महालक्ष्मी का आकर्षक श्रृंगार किया गया और छप्पन भोग अर्पित किए गए। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर आरती उतारी और नगर तथा देश की सुख-समृद्धि की मंगलकामनाएँ कीं।
अजनास रोड निवासी गुणवंत देव–सुनीता देव ने बताया कि खातेगांव में केवल उनके परिवार में ही श्रीमहालक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की जाती है, और यह परंपरा 100 से अधिक वर्षों से निरंतर चली आ रही है। महोत्सव के दौरान फूल बंगला सजाकर प्रतिदिन आरती की गई तथा महिलाओं द्वारा शुद्धता से विविध प्रकार के भोग तैयार कर अर्पित किए गए।








