थाना बड़ौदा पर फरियादी कमल नागर निवासी ग्राम इंद्रपुरा थाना बड़ौदा द्वारा रिपोर्ट किया कि दिनांक 28 29.08.25 की दरम्यानी रात में अज्ञात आरोपीयों द्वारा फरियादी की दुकान में पीछे से रात्री में अंदर घुसकर दुकान में रखे केबल के बंडल कीमती करीबन 67000/-रूपये की चोरी कर ले गया जिसकी रिपोर्ट पर से दिनांक 31.08.25 को अपराध क्र. 245/25 धारा 331(4),305ए बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्योपुर बीरेन्द्र जैन, अति. पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. बडौदा प्रवीण अष्ठाना के मार्गदर्शन में बड़ौदा थाना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 245/25 धारा 331(4),305ए बीएनएस में आरोपीगण राजू पुत्र मोहनलाल सुमन उम्र 25 साल निवासी वार्ड क्र. 14 जिओ ओफिस वाली गली बड़ौदा, लक्ष्मण पुत्र मलखान मीणा उम्र 40 साल निवासी नयागांव तैखण्ड को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर छः सदस्य केबल चोर गैंग का भांडाफोड़ करते हुए उक्त दोनों आरोपीगणों को गिरफ्तार दिनांक 01.09.25 किया माननीय न्यायालय में जे. आर. पर पेश किया जाकर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया है अन्य चार आरोपीगणों की गिरफ्तारी होना शेष है। जब्त दस्तावेज:- यह है कि आज दिनांक 01.09.25 को मुखबिर सूचना पर से आरोपीगणों के कब्जे से अपराध में चोरी गई 06 एमएम कॉपर की केबल दो सफेद प्लास्टिक के कट्टों में करीबन 220 मीटर कीमती करीबन 32000/- रूपये की तथा अपराध में प्रयोग की गई मोटर साईकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस क्र. एमपी 31 एमएच 9819 कीमती करीबन 48000/- रूपये की कुल मशरूका 80000/- रूपये का बरामद करने में सफलता प्राप्त की। सराहनीय भूमिका - . निरीक्षक सत्यम सिह गुर्जर, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, सुनील भार्गव, अनिल राठौर, राजकुमार माहौर, पदम रावत, दीपक जाट, कुलदीप शर्मा थाना बड़ौदा








