मा.सांसद ने जिला स्टेडियम मुंशीलाटपुर पहुंच कर राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुभकामनाएं दीं;
01 Sep 2025
Reporter --Sanjay Pandey
राष्ट्रीय खेल दिवस के पर सीडीओ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर जिला स्तरीय जूनियर अण्डर-14 बालक हाकी प्रतियोगिता एवं जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 से 31 अगस्त तक वृहद् खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का हो रहा है आयोजन
मा० मुख्य मंत्री जी द्वारा प्रदेश स्तर पर खेल दिवस संबंधी कार्यक्रमों में खिलाड़ियों को शपथ दिलाते हुए प्रतियोगिता के शुभारंभ का जनपद में हुआ लाइव प्रसारण
भदोही 29 अगस्त 2025/
हाकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र जी के जन्म दिवस (29 अगस्त) के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 पर दिनांक 29 से 31 अगस्त 2025 तक वृहद् खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का आयोजन किया गया है। लखनऊ से मा० मुख्य मंत्री जी द्वारा प्रदेश स्तर पर खेल दिवस संबंधी कार्यक्रमों में खिलाड़ियों को शपथ दिलाते हुए प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया।जिसका लाइव प्रसारण बहुउद्देशीय क्रीड़ाहाल,जिला स्टेडियम मुंशीलाटपुर में खिलाड़ियों की उपस्थिति में किया गया।
मा सांसद भदोही डा० विनोद कुमार बिंद ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रतिवर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। भारत के उभरते खेल परिदृश्य का उल्लेख करते हुए, मा सांसद ने खेल और फिटनेस की संस्कृति को बढ़ावा देने, एथलीटों के लिए संस्थागत समर्थन को मज़बूत बनाने और आधुनिक प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धा स्थलों तक पहुंच बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। सांसद ने कहा कि "राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! इस विशेष अवसर पर, हम मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, उनकी उत्कृष्टता पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण मा. सांसद भदोही डा० विनोद कुमार के द्वारा विजेता/उपविजेता टीमों व खिलाड़ियों एवं निर्णायकों को पुरस्कार वितरण किया गया।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत हाकी व कबड्डी बालक वर्ग प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल, भारत भूषण सिंह ज्ञानपुर मा.विधायक प्रतिनिधि, जिला सूचना अधिकारी डॉ.पंकज कुमार, सहायक अभियंता सुभाष चंद्र मौर्य ,उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं शाह आलम के द्वारा मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया।
हाकी बालक प्रतियोगिता में कुल 06 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियागिता का पहला मैच स्टेडियम-बी एवं उच्च प्रा०वि०, खेनईपुर, के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम-बी 3-1 से विजयी हुई। दूसरा मैच उच्च प्रा०वि०, फत्तुपुर और काशी प्रसाद जूनियर हाई स्कूल पिपरीस के मध्य खेल गया जिसमें फत्तुपुर 1-0 से विजयी रही। प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैच राज एकेडमी बनाम स्टेडियम-बी के मध्य खेला गया जिसमें राज एकेडमी 3-1 से विजयी होकर फाइनल में प्रवेश किया। वही प्रतियागिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टेडियम-ए बनाम उच्च प्रा०वि०, फत्तुपुर के बीच खेला गया जिसमें स्टेडियन-ए 1-0 से विजयी होकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल राज एकेडमी बनाम स्टेडियम-ए के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम-ए 6-5 से विजयी होकर प्रतियोगिता अपने नाम किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 06 टीमें ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम-ए बनाम वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, भदोही के मध्य खेला गया जिसमें स्टेडियम-ए 34 व वुडवर्ड 16 अंक प्राप्त कर स्टेडियम-ए 18 अंको के अन्तर से विजयी हुई।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रवि कुमार गौड़ , शिवाकान्त यादव,महेश यादव, राजकमल, मुनव्वर हुसैन, विनय कुमार, दिलीप कुमार, श्वेता पटेल, माजिद अली, मनोज कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहें।30 अगस्त को जिला स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वान्ह 10.00 बजे से प्रारम्भ होगा। 31 अगस्त को प्रातः 7:30 बजे से जागरूकता साइकिल रैली निकाली जाएगी।








